ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास तहखाने में अब रोज होगी पूजा-आरती

आनंद कुमार झा, वाराणसी | जिला कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ करने का आदेश जारी करने के बाद व्यास जी तहखाने में आरती और पूजन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। व्यास तहखाने में प्रतिदिन पांच आरती होगी, जिसकी शुरुआत भोर में साढ़े तीन बजे मंगला आरती से होगी और इसके बाद भोग आरती दोपहर 12 बजे होगी।  शाम चार बजे अपरान्ह आरती, शाम सात बजे सायंकालीन आरती और रात 10:30 बजे शयन आरती होगी।

  • मंगला आरती- सुबह 3:30 बजे
  • भोग आरती- दोपहर 12 बजे
  • अपरान्ह- शाम 4 बजे
  • सांयकाल- शाम 7 बजे
  • शयन- रात्रि 10:30 बजे

बता दें कि बुधवार को वाराणसी जिला जज की अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद के व्यास जी तहखाने में पूजा-पाठ को लेकर बड़ा ऐलान किया था और हिन्दू पक्ष के हक मे आदेश जारी किया था। स्थानीय लोगो का कहना है कि व्यास तहखाने में कई वर्षों से बंद पूजा-पाठ की जज ने अनुमति दी है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद आधी रात को वाराणसी कमिश्नर, डीएम और पुलिस कमिश्नर ज्ञानवापी मस्जिद गए और इसके बाद डीएम की उपस्थिति में तहखाने का दरवाजा खोला गया, फिर साफ-सफाई और शुद्धिकरण कराया गया ।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!