सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की मिली 10 हजार शिकायतें

जयपुर, 30 अक्टूबर। सी-विजिल एप पर प्रदेश में विधानसभा चुनाव-2023 के आचार संहिता उल्लंघन की अब तक दस हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें सी-विजिल एप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समयसीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्ताण किया जा रहा है। सी विजिल के माध्यम से आज की स्थिति में कुल 10,002 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सही पाई 3,054 शिकायतों में से 3,044 शिकायतों का निराकरण कर लिया गया है और शेष 10 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन विभाग के स्तर पर हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी कार्य में नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक मौके से शिकायतों के फोटो एवं वीडियो आदि साक्ष्य भेजकर सी-विजिल एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!