अधिकारी व लेखा कार्मिकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

डूंगरपुर, 11 जनवरी। वित्त विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार कोष कार्यालय डूंगरपुर एवं जीईएम टीम के तकनीकी अधिकारियों द्वारा जिले के कार्यालय अध्यक्षों एवं लेखा कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में रोशन जोशी सहायक लेखाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित समस्त अधिकारियों का कोषालय की तरफ से स्वागत उद्बोधन किया गया। तदोपरांत जीईएम टीम से आए हुए तकनीकी साथियों ने जीईएम पोर्टल के बारे विस्तृत एवम्  महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से लेकर खरीदी तक की संपूर्ण प्रक्रिया एवं आने वाली विभिन्न समस्यायों से अवगत करवाया गया। जीईएम पोर्टल के पीछे सरकार मूल मंशा एवं् उपयोगिता की जानकारी दी गई। कार्यलय अध्यक्ष के रूप में अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। प्रशिक्षण में जीईएम टीम के कार्मिकों के साथ जय सिंह डामोर कोषाधिकारी, कुंदन बलाई लेखाधिकारी जिला परिषद, रमेश चंद्र जोशी जिला अल्पसंखक अधिकारी, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, महेंद्र डामोर अधीक्षक सामान्य चिकित्सालय के साथ ही विभिन्न विभागो के कार्यालय अध्यक्ष एवं लेखा कार्मिक उपस्थित रहे। कोषालय से मयंक, प्रतीक जैन, महिपाल सिंह, रचना रानी शर्मा, विभूति दावे, हितेश बामनिया, शीतल पटेल सोनू रोत ईश्वर जोहियाला लेखाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!