67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 14 जनवरी से

श्रीगंगानगर, 11 जनवरी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 67 वीं राष्ट्रीय खेलकूद जूडो प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र व छात्रा) श्रीगंगानगर जिले में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक शहीद सुभाषचन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नम्बर 9 के तत्वावधान में 2एमएल नाथावाला स्थित ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल (बीडीआईएस) के खेल मैदान में होगी। प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा के लिये गुरूवार को एडीएम सर्तकता श्री हरी सिंह मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
श्री मीणा ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 67 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन हेतु 6 राष्ट्रीय खेलों के आयोजन संबंध में राजस्थान सरकार को निर्देश दिये गये है। इसकी पालना में श्रीगंगानगर जिले को जूडो प्रतियोगिता (19 वर्षीय छात्र व छात्रा) के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 14 से 18 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिये विभिन्न विभागों और संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रतियोगिता के उद्घाटन, स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नियंत्रण कक्ष, खिलाड़ियों एवं निर्णायकों के ठहरने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, भोजन, खेल सामग्री सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम के मद्देनजर आयोजन के दौरान पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाये। उन्होंने एम्बुलेंस मय मेडिकल टीम के लिये स्वास्थ्य विभाग, परिवहन के लिये यातायात, आवास व्यवस्था के लिये नगरपरिषद और भोजन व्यवस्था के लिये रसद विभाग को निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेश कांत शर्मा, एसीएम श्रीमती शिवा चौधरी, श्री सुरेन्द्र बिश्नोई, श्री कमल सहारण, श्री सुरजाराम सिहाग सहित अन्य मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!