हलो चौकीदार जी! हम डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय बोल रहे हैं….

पटना। कल जिस बिहार के चौकीदार को एक अधिकारी की गाडी का पास चेक करने पर जलालत झेलनी पड़ी थी आज डीजीपी ने फोनकर चौकीदार का हौसला बढ़ाया। एक दरोगा सस्पेंड हुआ और कृषि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई होने जा रही है।  घटना एनएच-327 परमान पुल से आगे बैरगाछी ओपी क्षेत्र की है।अररिया जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार क्षेत्र में जायजा लेने जा रहे थे कि एक चौकीदार ने उनकी गाड़ी को रोककर पास मांग लिया। इससे जिला कृषि पदाधिकारी नाराज हो गए और गाड़ी से उतर कर दारोगा व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में चौकीदार से कान पकड़कर उठक-बैठक कराया। इस मामले में बिहार मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने अररिया के डीएम और एसपी से रिपोर्ट मांगा है। इसके लिए आयोग ने 6 मई तक का समय दिया है।
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा जिस चौकीदार से उठक-बैठक कराई गई उसे डीजीपी ने फोन किया। चौकीदार से डीजीपी ने मामले की जानकारी ली। डीजीपी ने चौकीदार गणेश प्रतिमा को फोन कर कहा “हैलो आप चौकीदार जी बोल रहे हैं, मैं डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे बोल रहा हूं”। यह सुनते ही चौकीदार ने जय हिंद सर कहा। डीजीपी ने कहा “चिंता मत कीजिए, सरकार पूरे मामले की जांच करा रही है और दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होगी।” डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के इस कार्य की चहुँओर प्रशंसा हो रही। उन्होंने जिस प्रकार अपने महकमे के अंतिम पायदान पर ड्यूटी निभाने वाले चौकीदार के पक्ष में दिलखोल कर खड़ा हुए उससे डीजीपी का सम्मान पूरे बिहार में और बढ़ गया।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!