सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु किसानों के प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

बूंदी 11 जनवरी । रिलायंस फाउंडेशन  एवं सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बूंदी के संयुक्त तत्वाधान में  सब्जी उत्पादक किसानों का  एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सब्जी उत्कृष्टता केंद्र बूंदी में किया गया
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य  क्लाइमेट रेसिलिएंट प्रैक्टिसेज के माध्यम से मिर्च एवं टमाटर की खेती  में  किसान की लागत कम करते हुए उत्पादन बढ़ाकर आमदनी बढ़ाना रखा गया ,सर्वप्रथम टमाटर एवं मिर्च उत्पादक किसानों ने सामूहिक चर्चा करते हुए सब्जी उत्पादन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर सूची तैयार की साथ ही इन समस्याओं के समाधान पर मंथन किया गया l
प्रशिक्षण में उपनिदेशक  (उधान) सब्जी उत्कृष्टता केंद्र  डॉक्टर दुर्गा लाल मौर्या  ने सब्जी  में लगने वाले कीट फली छेदक,फल मक्खी,सफेद मक्खी, जेसिड, थ्रिप्स,तंबाकू फल छेदक सुंडी आदि के जीवन चक्र को बताते हुए उनसे किस प्रकार सब्जियों को नुकसान किया जाता है इस पर विस्तृत जानकारी दी
साथ ही कृषि अनुसंधान अधिकारी (उधान)डॉक्टर तारेश कुमार ने एकीकृत नाशीकीट प्रबंधन की जानकारी देते हुए गहरी जुताई,प्रकाश प्रपंच, फेरोमोन ट्रैप,येलो स्टीची स्ट्रिप,ट्रैप क्रॉप ,लाइट ट्रैप, एवं नीम आधारित कीटनाशक बनाने एवम अधिकाधिक उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जिससे लागत को कम करते हुए आमदनी को बढ़ाया जा सके
रिलायंस फाउंडेशन के कृषि विशेषज्ञ द्वारा जैविक कीटनाशक,कंडा घोल,जीवामृत,वेस्ट डिकंपोजर निर्माण एवं उपयोग के फायदे बताए गए l
किसानों ने सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में फील्ड में विजिट कर सब्जी उत्पादन की नई तकनीकी को समझा l
प्रशिक्षण में  हिंडोली,नैनवा एवं बूंदी ब्लॉक के 5 गांव के 30 सब्जी उत्पादकों ने भाग लिया l

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!