27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले से दो युवा करेंगे प्रतिनिधित्व

डूंगरपुर, 11 जनवरी। नेहरू युवा संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आयोजित 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव नासिक महाराष्ट्र में डूंगरपुर जिले का प्रतिनिधित्व दो युवा करेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार मीणा ने बताया कि 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 17 जनवरी तक नासिक, महाराष्ट्र में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं जो जोहर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता हैं। जिसमें पूरे भारत देश के यूथ भाग ले रहे हैं। जिसमें मिनी भारत की झलक दिखाई देगी। पूरे भारत की संस्कृति, कला और साहित्य का बेजोड़ देखने को मिलेगा। डूंगरपुर जिले से दिलीप गरासिया सामान्य दल तथा प्रेम मेहता युवा शिखर सम्मेलन स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

About Author

यह भी देखें  तोलाज ऐलिवेटर्स में सौर पैनल का शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!