डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड, 2023 से सम्मानित

डूंगरपुर, 11 जनवरी। नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में गुरूवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान समारोह के दौरान जयपुर हेरिटेज नगर निगम और डूंगरपुर नगर परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया। डूंगरपुर नगर परिषद को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में  तथा जयपुर हेरिटेज नगर निगम को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के उत्कृष्ट पैमाने प्राप्त करने के लिए स्वच्छता के निर्धारित पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ये अवार्ड दिए गए।
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन 2.0 के अंतर्गत करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 भाग लेने वाले देश भर के स्थानीय निकायों में से स्वच्छता संबंध पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को ये राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए हैं। डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से यह पुरस्कार सभापति श्री अमृत कलसुआ और उपसभापति श्री सुदर्शन जैन ने ग्रहण किया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!