चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक – विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर, 23 दिसम्बर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों के समावेश की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि हमारा भारतीय समाज लोकतंत्रीय व्यवस्था वाला है तथा विकास के लिए शिक्षा आवश्यक है। भारत की शिक्षा संस्कृति पर आधारित तथा मातृ भाषा में शिक्षा का प्रसार होना चाहिए।

श्री देवनानी शनिवार को यहां राजस्थान विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केन्द्र में आयोजित भारतीय शिक्षा मंडल के अखिल भारतीय अधिकारी अभ्यास वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षा के प्रमुख विषयों पर अनुसंधान आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

श्री देवनानी ने कहा कि मानव जीवन का प्रकृति के साथ सामंजस्य होना और राष्ट्रीय पुनरूत्थान के लिए शिक्षा का भारतीय मूल्यों पर आधारित होना आवश्यक है तथा इसके लिए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं पर अनुसंधान किया जाना चाहिए। भारत की संस्कृति और दर्शन दूसरे देशों से भिन्न है। भारतीय शिक्षा में वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन का दर्शन समाहित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का आधार मात्र ही नही बल्कि मानव जीवन को सामर्थ्यवान और संस्कारवान बनाने वाली होनी चाहिए।

            समारोह को राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अल्पना कटेजा, विवेकानन्द ग्लोबल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री विजयवीर सिंह, श्री बी. आर. शंकरानन्द और श्री भरत शरण सिंह ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!