स्टेट वेंडर्स के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए तीन दिवसीय कैंप सम्पन्न

बूंदी, 11 जनवरी। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत स्टेट वेंडर्स के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला की पहल पर नगर परिषद बूंदी में तीन दिवसीय कैंप का आयोजन हुआ।
एनयूएलएम प्रभारी डॉ. मोनिका सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय कैंप में 300 से अधिक व्यक्तियों ने योजना की जानकारी प्राप्त की तथा 170 व्यक्तियों का कैम्प में ही रजिस्ट्रेशन कर पंजीकरण करवाया और लोन के लिए आवेदन किया।  इस दौरान कैम्प में ही सत्यापन भी किया गया। कैम्प में  नगर परिषद के डीपीओ शालिनी जैन , प्रबंधक कौशल किशोर शर्मा, इसरार अहमद ,शादाब कैम्प में उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!