हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ : गुहा

 पीपलवास गांव में विकसित भारत अभियान शिविर में बालिका को सम्मानित करती प्रभारी सचिव श्रेया गुहा

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में हो अधिकाधिक जनभागीदारी
  • एसीएस व प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने किया पीपलवास व पई शिविरों का निरीक्षण
  • विभागीय योजनाओं की जानी प्रगति, लाभार्थियों से किया संवाद
उदयपुर, 11 जनवरी। अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन तथा उदयपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रेया गुहा ने गुरुवार को जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविरों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।
प्रभारी सचिव गुहा गुरूवार सुबह गिर्वा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पई पहुंची। यहां उपखण्ड अधिकारी गिर्वा सुश्री रीया डाबी, विकास अधिकारी गजराज मेनारिया, सरपंच प्यारीदेवी कटारा सहित अन्य ने स्वागत किया। श्रीमती गुहा ने शिविर स्थल पर लगे विभागीय स्टॉल्स का अवलोकन किया। जिला नोडल अधिकारी व सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने प्रत्येक विभागीय स्टॉल पर पहुंच कर अधिकारियों से शिविर में योजनावार लाभान्वितों का फीडबैक लिया। उन्होंने वहां मौजूद लाभार्थियों से भी संवाद किया। श्रीमती गुहा ने ग्राम सभा रजिस्टर चेक कर शिविर में जनभागीदारी की जानकारी ली। साथ ही सभी अधिकारियों को शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराने, पात्र लोगों को लाभान्वित करने, विकसित भारत का संकल्प दिलाने आदि के निर्देश दिए। पीपलवास शिविर में प्रभारी सचिव ने अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण के तहत प्रभुदास को 42800 रूपए, बदा गमेती व भेरा गमेती को 15-15 हजार रुपए की ऋण राशि के चेक वितरित किए।
पई से प्रस्थान कर प्रभारी सचिव पीपलवास शिविर में पहुंची। यहां सरपंच अटलीदेवी भगोरा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। श्रीमती गुहा ने विभागीय काउंटर्स का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी ली। शंकर पुत्र कमिया को 28 हजार तथा लालूराम व काउड़ी को 15-15 हजार रूपए के अल्पकालीन फसली ऋण के चेक सौंपे। साथ ही अंगदान पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता बालिकाओं मांगी मीणा व अनीता को सरस्वती माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। जैविक खेती के लिए देवीलाल भगोरा व नाकिया पुत्र दौला, खिलाड़ी मांगीलाल तथा विद्यार्थी दीपक व सुशीला को भी सम्मानित किया। इस दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
यह भी देखें  कोरोना की दस्तक अब जयपुर शहर से गांवों की ओर, जोबनेर में एक और मामला आया सामने

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!