अब मिलावटखोरों पर सरकार कसेगी शिकंजा, ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान की फिर से हुई शुरुआत

प्रभु सिंह, पिंडवाड़ा (सिरोही) | कोरोना संकट के दौर में आमजन के हित के लिए राजस्थान सरकार कई अभियान चला रही है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए प्रदेश में ‘शुद्ध के लिए युद्ध’ अभियान की शुरुआत एक बार फिर से हो गई है। इस अभियान के तहत आमजन को मिलने वाले दूध व दूध से बने पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित की जाएगी।  इसी क्रम में पिंडवाड़ा एसडीएम हरि सिंह देवल, पिंडवाड़ा डीएसपी किशोर सिंह चौहान व खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने क्षेत्र के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया और मिठाई व बेसन के सैम्पल लिये। मिलावटी होने के संदेह पर एफ.एस. एस. एक्ट के अंतर्गत जाँच के नमूने लिए गए। जाँच के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि त्योहारों के सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी कार्यवाही जारी रखी जायेगी। मिलावट खोरी से जन स्वास्थ्य को नुकसान को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!