कोरोना की दस्तक अब जयपुर शहर से गांवों की ओर, जोबनेर में एक और मामला आया सामने
- कोरोना की दस्तक जयपुर के गांवों की ओर, एक और मामला आया सामने
- क्षेत्र में मचा हड़कंप, लगाया कर्फ्यू
- जोबनेर पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

जयपुर/जोबनेर। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस ने जयपुर ग्रामीण के क्षेत्रों में भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। शहर के निकटवर्ती ग्राम जोबनेर में कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति की सूचना मिली है। संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट उसके मौत के बाद पॉजिटिव आई है। जोबनेर के रैगर मोहल्ला निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की आज मौत हो गई और रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।संक्रमित व्यक्ति पिछले 6-7 दिनों से बीमार था। तीन दिन पहले ही जोबनेर आया था। जानकारी मिलने तक व्यक्ति के संपर्क में आए प्रमुख व्यक्तियों की सूचना पुलिस एवं प्रशासन द्वारा बनाई जा रही है।
सूचना के बाद से ही परिवार वालों को क्वॉरेंटाइन किया गया है। सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी सहित जोबनेर पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। वहीं विभाग की टीम ने सेनेटाइजेशन भी शुरू कर दिया है और मेडिकल टीम ने सर्वे भी शुरू किया। व्यक्ति किस किस के सम्पर्क में था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यहां दहशत का माहौल लॉकडाउन में जहां लोग कोरोना के कारण पहले से ही घरों में कैद है . जोबनेर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को कर्फ्यू ग्रस्त बनाते हुए सील कर दिया है वही जोबनेर के मुख्य बाजार को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी नजदीकी गांवों में कोरोनावायरस के ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस द्वारा भी सख्ती बरती जा रही है।