महिला यात्री के साथ गंभीर अपराध मामले में परिवहन विभाग ने किया बस का परमिट निलंबित

जयपुर। उपमुख्यमंत्री व परिवहन एवं सड़क सुरक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के निर्देश पर परिवहन विभाग ने कार्यवाही करते हुए बयाना में महिला यात्री के साथ गंभीर अपराध मामले में बस का परमिट निलंबित किया है।
सोमवार को बस संख्या आरजे 05 पीए 5028 के परिचालक द्वारा एक महिला यात्री के साथ गंभीर अपराध कारित किया गया था जिस पर कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग ने मोटरयान अधिनियम,1988 की धारा 86 के अतंर्गत वाहन स्वामी को नोटिस जारी कर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया सरकार इस तरह के गंभीर अपराधों के प्रति संवेदनशील है और इस तरह के कृत्यों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

About Author

यह भी देखें  जिला योजना की बैठक में 7 अरब 31 करोड़ रुपये निर्धारित

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!