राजीविका के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को पहुंचे लाभ

चूरू, 06 जनवरी। जिला परिषद सभागार में शनिवार को राजीविका की ओर से महिला सदस्यों के लिए एक दिवसीय विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजीविका डीपीएम दुर्गा ढ़ाका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम अन्तर्गत आयुष्मान भारत पीएमजेआई, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन -धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना सहित केंद्र सरकार की 17 योजनाओं का लाभ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने, वंचितों को लाभान्वित करवाने,रजिस्ट्रेशन हेतु ज्यादा से ज्यादा परिवारों को जागरूक करने के लिए राजीविका द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठनों, क्लस्टर संगठनों  के माध्यम से मिशन मोड में सभी महिलाओं ,केडरों, स्टाफ के माध्यम से  जन- जन तक पहुँचाने की अपील की तथा जिला अधिकारियों ने संबंधित विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

डीपीएम ढ़ाका ने कार्यशाला में सभी ब्लॉक स्तरीय कर्मचारी, स्टाफ, केडरों को इन लाभकारी योजनाओं से सभी राजीविका से जुड़ी सभी महिलाओं एवं अन्य परिवारों का रजिस्ट्रेशन करवाकर लाभ दिलवाने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान जिला रिसोर्स सेल इंचार्ज राकेश कुमार छेपट, डीएमआईबी मुकेश महर्षि, डीएमएफआई पूनम, डीएमएलएच रुचिका, वाईपी आशीमा, सभी ब्लॉक इंचार्ज, राजीविका स्टाफ सहित महिलाएं उपस्थित रही।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!