संकल्प यात्रा शिविर में मौके पर ही लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित

सीकर 6 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के घस्सू एवं हमीरपुरा ग्राम पंचायत में पहुंची। सरपंच प्रतिनिधि मुकेश वर्मा व  पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी सुमित्रा बिजारणियां तथा ग्राम पंचायत जसरासर में सरपंच बनवारी लाल ढाका  व पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल ढाका ने विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर  यात्रा सह संयोजक अमृत ख्यालिया ने विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रकाश डालते  हुए केंद्र सरकार की  लोककल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर बल दिया।
छात्रावास अधीक्षक यादव कुमार संचालन के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य बताते हुए ग्रामीणों को इसका फायदा लेने का आह्वान किया। कृषि अधिकारी बृजेश पिलानियां ने किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता से रूबरू करवाते हुए जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। अतिथियों की तरफ से विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों और पंचायत के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री  उज्ज्वला गैस योजना के तहत फ़्री गैस कनेक्शन लाभार्थियों को उपलब्ध करवाये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  हरलाल धायल तथा विशिष्ट अतिथि  अमृत ख्यालिया,तहसीलदार बाबूलाल, बीडीओ रामधन डूडी,रिसोर्स पर्सन सुरेश कुमार भास्कर, नायब तहसीलदार भवानी शंकर शर्मा के साथ ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तहसीलदार बाबूलाल ने संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, नैनो फर्टिलाइजर योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देकर अधिकतम लाभ उठाने के लिए आमजन को प्रेरित किया। नायब तहसीलदार भवानी शंकर शर्मा ने कहा कि पीएम स्वामित्व योजना के माध्यम से आमजन कहीं भी अपनी भूमि का डिजिटल पट्टा प्राप्त किया जा सकेगा। मुख्य अतिथि हरलाल धायल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आमजन के कल्याण के लिए 70 से भी अधिक योजनाएं संचालित की जा रही है जिनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति को उठाना चाहिए  ।विकास अधिकारी रामधन डुडी ने उपस्थित आमजन को जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य बीमा योजनाओं में पंजीकरण करवाकर अपना और अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रेरित किया।
यह भी देखें  यथाशीघ्र हो बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन ताकि जल्द मिले आमजन को लाभ

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!