नहर में डूबने से किसान की मौत

 

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर, मीरजापुर:अदलहाट क्षेत्र के बड़भुइली ग्राम स्थित मुगलसराय राजवाहा के छलका पर बने पुल पर सोमवार की रात सो रहे किसान की नहर में गिर कर डूबने से मौत हो गई।मंगलवार को सुबह शव मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बड़भुइली ग्राम निवासी 58वर्षीय विदेशी पुत्र बेचू सोमवार की रात खेत की सिंचाई हेतु घर से निकले थे,सुबह घर न आने पर परिजन खोजबीन करने लगे।इसी दौरान सूचना मिली कि विदेशी का शव नहर में उतराया है।
मौके पर पहुंचे स्वजनों ने शव को नहर से बाहर निकाल कर घर ले गये ।शव घर पहुंचते ही पत्नी उर्मिला देबी दहाड़ मारकर रोने लगी। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है।

About Author

यह भी देखें  चपरासी भर्ती परीक्षा में स्मार्ट-वॉच से चीटिंग: जयपुर में इंजीनियर गिरफ्तार, वॉट्सऐप पर लीक किया प्रश्न पत्र

Leave a Reply

error: Content is protected !!