सहायक नगर नियोजक प्रतियोगी परीक्षा-2022 काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 12 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक नगर नियोजक (नगर नियोजन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के तहत जारी विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 21 दिसंबर 2023 को किया गया था। इस दौरान अनुपस्थित रहे 12 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए उपस्थित होने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा 7 दिसंबर 2023 को पात्रता जांच हेतु अभ्यर्थियों की विचारित सूची जारी की गई थी। इस सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन निर्धारित कार्यक्रमानुसार किया गया था। इस दौरान अनुपस्थित रहे रोल नंबर 1800090, 1800190, 1800546, 1800800, 1801113, 1801554, 1803795, 1804235, 1804769, 1806253, 1806700 एवं 1807068 के अभ्यर्थियों को 16 जनवरी 2024 को प्रातः सत्र में आवश्यक रूप से काउंसलिंग के लिए आयोग कार्यालय में उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए आयोग वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर, अनुभव प्रमाण-पत्र (आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में जारी होना आवश्यक), विस्तृत आवेदन-पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर संबंधित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूल निवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।

निर्धारित प्रारूप में अनुभव प्रमाण-पत्र जमा नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी

उक्त पद की पात्रता जांच दौरान निर्धारित प्रारूप में अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने वाले 26 अभ्यर्थियों की सूची भी आयोग द्वारा जारी की गई है। इन अभ्यर्थियों को 18 जनवरी 2024 तक निर्धारित प्रारूप में अनुभव प्रमाण-पत्र जारी करवाकर आयोग कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। पूर्व में पात्रता जांच दौरान अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत संस्था अथवा विभाग व अवधि के अतिरिक्त अन्य संस्था/विभाग व अवधि का अनुभव स्वीकार्य नहीं होगा। इसके उपरांत इस संबध में अन्य कोई अवसर देय नहीं होगा। अभ्यर्थियों की सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

यह भी देखें  रूस में 8.8 तीव्रता का भूकंप, 5 मीटर सुनामी का कहर

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!