कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने किया कार्यभार ग्रहण

जयपुर, 06 जनवरी। कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को शासन सचिवालय के मंत्रालय भवन स्थित अपने कक्ष में पूजा-अर्चना के साथ कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कृषकों को केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलवाया जाएगा। किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए कृषक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक के पात्र किसानों तक पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर, संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत तथा विशिष्टजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को कार्यभार ग्रहण की बधाई दी।

About Author

यह भी देखें  मानवता की मिसाल: इंजीनियर प्रवीण कुमार पटेल का सेवा-भाव

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!