विधानसभा अध्‍यक्ष और मुख्‍यमंत्री की शिष्‍टाचार मुलाकात

 जयपुर, 6 जनवरी। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी और मुख्‍यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की शनिवार को विधानसभा में शिष्‍टाचार मुलाकात हुई। विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी ने मुख्‍यमंत्री श्री शर्मा को विनायक दामोदर सावरकर की पुस्‍तक ”1857 का स्‍वातंत्र्य समर” की प्रति भेंट की।
विधानसभा अध्‍यक्ष श्री देवनानी से शनिवार को विधानसभा में कृषि, उद्धानिकी व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री किरोडी लाल, चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग मंत्री श्री गजेन्‍द्र सिंह, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री श्री अविनाश गहलोत, सांसद श्री रामचरण बोहरा, विधायक श्री जोगेश्‍वर गर्ग, विधायक श्री कैलाश मीणा, विधायक श्री विश्‍वराज सिंह मेवाड़, विधायक श्री शंकर सिंह रावत, विधायक श्री राधेश्‍याम बैरवा, पूर्व विधायक श्री सतीश पूनिया व पूर्व विधायक श्री शैतान सिंह ने शिष्‍टाचार भेंट की।

About Author

यह भी देखें  देवरिया के पुलिस अधीक्षक ने गुठनी पुल पर मूर्ति बिसर्जन की देखी जगह

Leave a Reply

error: Content is protected !!