योजनाओं के क्रियान्वयन में राशि का समुचित उपयोग किया जाये

जयपुर, 06 जनवरी। पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राप्त राशि का समुचित उपयोग किया जाये।
श्री दिलावर ने पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की मीटिंग ली। उन्होंने पंचायती राज, स्वच्छ भारत एवं जल संग्रहण की योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पारदर्शिता के साथ ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए उसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी हो। ।
स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में कार्यरत अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मिलकर श्रमदान अवश्य करें। राजस्थान का हर गांव स्वच्छ दिखाई दे।स्वच्छता के लिए राजस्थान हिन्दुस्तान के टॉप राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।
उन्होंने प्रत्येक पंचायत समिति में एक आदर्श पंचायत बनाने के बारे में सुझाव दिया।
श्री दिलावर ने जल संग्रहण क्षेत्र कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को साकार रूप में लेकर आगे बढ़ाया जाए। हर ग्राम पंचायत के तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाये। तालाबों के केचमेंट एरिया से अतिक्रमण हटाने एवं पानी के कटाव को रोकने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार एवं पंचायती राज विभाग के आयुक्त श्री रवि जैन ने मंत्री श्री मदन दिलावर को विभाग की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!