जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित

जैसलमेर, 29 दिसम्बर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की वित्तीय वर्ष 2023-24 की सप्तम् बैठक और अटल भू-जल योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला कार्यक्रम प्रबन्धन ईकाई की बैठक का आयोजन शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार की अध्यक्षता में किया गया।

बैठक में जल-जीवन मिशन योजना के अन्तर्गत कार्य योजना, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन बैंक खाता ग्राम कार्य योजना सहभागिता राशि, आईएसए द्वारा सम्पादित किये जाने वाले कार्यो की प्रगति, जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत स्वीकृत एवं प्रस्तावित प्रस्ताव की स्थिति, 15 वें वित्त आयोग द्वारा वित्त पोषण कर विद्यालय आंगनवाड़ी, ग्राम पंचायत भवन तथा स्वास्थ्य केन्द्र पर पेयजल की उपलब्धता के बारे में चर्चा की गई। वहीं अटल भू-जल योजना के क्रियान्वयन के लिए अब तक की प्रगति तथा जिला क्रियान्वयन सहयोगी के कार्य पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने पूर्व में हुए कार्यो एवं हाल में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होनें सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाते हुए योजना के अन्तर्गत नियमित समयावधि में अधिकाधिक प्रगति करने की बात भी कही। उन्होनें बिन्दुवार आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव अधीक्षण अभियंता जेराराम ने बताया कि जिले में 29 दिसम्बर तक 34337 एफएचटीसी कनेक्शन किये गये है। वहीं 771 कनेक्शन स्कूलों में 247 आंगनवाड़ी में, 183 कनेक्शन ग्राम पंचायत भवन में तथा 89 कनेक्शन स्वास्थ्य केन्द्रों पर किये गये है। इससे पूर्व बैठक की शुरूआत में उन्होेंने बैठक के सम्बन्ध में सभी बिन्दुआंे का ऐजेंडावार विवरण प्रस्तुत किया।

यह भी देखें  स्वतंत्रता दिवस समारोह में अस्त्र, शस्त, ज्वलनशील पदार्थ नहीं लाने के निर्देश

अटल भू-जल योजना के नोडल अधिकारी डॉ एन.डी. इणखिया ने बैठक में अटल भू-जल योजना के तहत अबतक की गई प्रगति के बारे में बताया साथ ही योजना के सम्बन्ध में की गई अन्य गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की । उन्होंने डीआईपी के सम्बन्ध में जिले में अधिक से अधिक फिल्ड वर्क करवाने के बारे में भी बात की। इणखिया ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में भी चर्चा की जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर गोपाललाल स्वर्णकार ने आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

बैठक में सभी सम्बन्धित विभागों केे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!