शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे परिवहन कार्यालय

अजमेर 29 दिसम्बर। ई-रवन्ना एवं कर एमनेस्टी योजना के अन्तिम दो दिवस शनिवार 30 एवं रविवार 31 दिसम्बर 2023 को राजकीय अवकाशों पर भी परिवहन कार्यालय खुले रहेंगे।

प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्रीमती सुमन भाटी ने बताया कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को सुविधा देने के लिए कर एवं ई-रवन्ना के सम्बन्ध में ऎमनेस्टी स्कीम लागू की गई है। योजना 31 दिसम्बर 2023 तक प्रभावी है। आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा शनिवार 30 एवं रविवार 31 दिसम्बर 2023 को राजकीय अवकाशों को परिवहन कार्यालय खुले रहेंगे। इन दोनों अवकाशों के दिन प्रादेशिक परिवहन कार्यालय अजमेर सामान्य कार्य दिवस के भांति खुला रहेगा तथा परिवहन सम्बन्धी समस्त कार्य सम्पादित किए जाएंगे। समस्त वाहन स्वामी ई-रवन्ना एवं कर ऎमनेस्टी के अन्तिम दो दिवस कार्यालय में आकर नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत कर ऎमनेस्टी योजना का लाभ प्राप्त करने के साथ ही अन्य परिवहन सम्बन्धी समस्त कार्य भी करवा सकेंगे।

About Author

यह भी देखें  दौसा : मीडिया प्रकोष्ठ कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!