निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु आयोजित हुई लेखा समाधान बैठक

भीलवाड़ा, 29 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों/निर्वाचन एजेंट द्वारा संधारित निर्वाचन व्यय लेखों के मिलान हेतु व्यय पर्यवेक्षक  श्री प्रताप सिंह भुक्या (आई.आर.एस.) की उपस्थिति में लेखा समाधान बैठक शुक्रवार  को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संधारित लेखों की समीक्षा की गई। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ब्रह्मलाल जाट सहित चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी के निर्वाचन एजेंट तथा लेखा टीम मौजूद रही।

ज्ञातव्य है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 के क्रम में विधानसभा आम चुनाव 2023 के तहत चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को 02 जनवरी 2024 तक जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपना निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करना आवश्यक है।

About Author

यह भी देखें  ईश्वर सिंह दहिया बने सिरोही जिलाध्यक्ष

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!