जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता में 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाई भागीदारी
- जयपुर जिला एथलेटिक संघ की ओर से आयोजित हुआ प्रतियोगिता ने जुनूनी खिलाड़ियों को दी मंजिल की दिशा
जयपुर | जिला एथलेटिक संघ ने 19 और 20 अगस्त 2023 को राजस्थान विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 1500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी ताक़त और जुनून का प्रदर्शन किया, जो दर्शाता है कि युवा पीढ़ी निरंतर उत्साहित है और उन्हें खिलाड़ियों के रूप में अपना जीवन देखने का उत्साह है।
जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष श्रीमती राजबाला सैनी और कार्यकारी सचिव श्री बिरेंद्र सिंह शेखावत ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिनकी मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित हुई। आयोजन सचिव श्री नेमी गुर्जर और आयोजन अध्यक्ष हरकेश सिंह चौहान द्वारा भी निरंतर निगरानी की गई। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग में भाग लिया और उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रेक एंड फील्ड इवेंट में 400 मी बालिका अंडर 18 वर्ग में प्रियंका प्रथम स्थान जानवी द्वितीय स्थान पर रहे, 400 मीटर बालक वर्ग में उत्तम (प्रथम), स्थान पर मोहित (द्वितीय), स्थान पर हेमराज (तृतीय) स्थान पर रहे हैं। 100 मी बालिका वर्ग अडंर 16 में रिद्धिमा (प्रथम), मालानी (द्वितीय) प्रियांशी (तृतीय) स्थान पर रही हैं। 800 मीटर बालक वर्ग अडंर 18 में अविरल (प्रथम) स्थान पर अजय (द्वितीय) स्थान पर सुभाष (तृतीय) स्थान पर रहे हैं। 800 मी. बालिका वर्ग अडंर 16 में नेहा (प्रथम), स्थान पर मुस्कान (द्वितीय), स्थान पर जानवी (तृतीय) स्थान पर रही, जैवलिन थ्रो बालिका अंडर 20 में अंजलि राठौर (प्रथम) स्थान पर निकिता (द्वितीय) स्थान पर रोशनी चौधरी (तृतीय) स्थान पर रही हैं। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में अंडर 20 अंकित शर्मा (प्रथम) स्थान पर रहे हैं। हैमर थ्रो बालक वर्ग में अंडर 18 अजय (प्रथम) सैफ कुरेशी (द्वितीय) स्थान पर रहे हैं। हैमर थ्रो बालिका वर्ग अंदर 18 में आराध्या (प्रथम) स्थान पर आकांक्षा (द्वितीय) स्थान पर लखान (तृतीय) स्थान पर रही हैं। अंत में सभी विजेता बालक-बालिकाओं खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथियों में हेमंत सेठिया , प्रताप भानु सिंह शेखावत, पद्मश्री अर्जुन अवॉर्डी श्री राम सिंह शेखावत, रणजीत सिंह सोडाला और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तित्व उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता ने दिखाया कि युवा पीढ़ी में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना मजबूत है और वे खेलकूद के क्षेत्र में उन्नति की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को नए उत्साह के साथ आगे बढ़ने का मार्ग प्राप्त हुआ है और उन्हें आत्मविश्वास भी मिला है कि वे किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं।