जिले में चिकित्सा संस्थाओं के हुए औचक निरीक्षण

सीएमएचओ ने सीएचसी लांगरा और डिप्टी सीएमएचओ ने सीएचसी कुडगांव पर देखी व्यवस्थाऐं
करौली 28 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की मॉनीटरिंग सुदृढ करने के उद्देश्य से  निदेशालय के निर्देशानुसार जिले के चिकित्सा संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाऐं देखी गई और पाई गई कमियों में सुधार के लिए संबंधित चिकित्सा अधिकारियों का निर्देशित किया। इस प्रकार के औचक निरीक्षण 9 से 9.30 बजे तक प्रदेशभर की चिकित्सा संस्थाओं पर हुए और गूगल फार्म में निदेशालय को रिपोर्ट किये गये।
सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने सीएचसी लांगरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुधार निर्देश प्रदान किये । उन्होंने सीएचसी पर आयोजित महिला नसबंदी कैंप मंे नसबंदी केसों की जानकारी लेकर क्षेत्र के अधिकाधिक योग्य दंपत्तियों को परिवार कल्याण साधनों की प्रदायगी के निर्देश प्रदान किये। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. ओपी मीना द्वारा सीएचसी कुडगांव का निरीक्षण कर पाई कमियों में सुधार के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कार्मिको को निर्धारित यूनीफार्म और आईडी कार्ड सहित निर्धारित समय पर संस्था पर पहुंच और ठहराव सुनिष्चित करने के निर्देष प्रदान किये तथा सीबीसी जांच एवं एक्सरे मशीन खराब की शिकायत ई-उपकरण सॉफ्टवेयर पर किये जाने के लिए पाबंद कर आयुश्मान कार्ड की ई-वाईसी बढाने के निर्देश प्रदान किये। इसी क्रम में बीसीएमओ करौली ने पीएचसी महोली, बीसीएमओ मासलपुर ने पीएचसी बिनैगा, बीसीएमओ सपोटरा ने पीएचसी डाबरा,बीसीएमओ मंडरायल ने पीएचसी भांकरी, बीसीएमओ हिंडौन ने पीएचसी ढिंढोरा और बीसीएमओ श्रीमहावीर जी ने पीएचसी नंगला मीना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश प्रदान किये।
खाद्य सुरक्षा टीम ने पकडा करीब 80 किलेा नकली मावा
करौली, 28 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने गुरूवार को करौली-धौलपुर मार्ग पर कोंडर मोड के पास स्थिति टोल प्लाजा पर रोडवेज बस से करीब 80 किलो मावा जप्त कर नष्ट कराया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेष चंद मीना ने बताया कि आमजन को मिलावट रहित खाद्य वस्तुएं मिले इसके लिए खाद्य सुरक्षा टीम निरंतर प्रयासरत् है जिसके लिए टीम ने गुरूवार को कार्यवाही करते हुए करौली-धौलपुर मार्ग पर कोंडर मोड के पास स्थिति टोल प्लाजा पर रोडवेज बस से करीब 80 किलो मावा जप्त किया। उन्होंने बताया कि एफएसओ जगदीश प्रसार के नेतृत्व में गठित टीम में एफएसओ विजयसिंह और सहायक कर्मचारी गोविंद माली ने कार्यवाही को अंजाम दिया ।
विकसित भारत संकल्पित भारत मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में सीएमएचओ ने दी स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
करौली 28 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्पित भारत के अंतर्ग सूचना केन्द्र सभागार में आयोजित मल्टी मीडिया प्रदर्शनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और गतिविधियों से सीएमएचओ डॉ. दिनेशचंद मीना ने मौजूद प्रतिभागियों को अवगत कराया। डॉ मीना ने आयुश्मान कार्ड के लाभ, टीबी के लक्षण और रोकथाम के उपाय, संपूर्ण टीकाकरण, मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के समेकित प्रयास, परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की । उन्होंने बताया कि विभाग बच्चे के गर्भ में आने से 19 वर्ष तक की आयु होने तक विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से लाभान्वित कराने के लिए सत्त प्रयासरत् है तथा केन्द्रीय संचार ब्यूरों की इस प्रदर्शनी में भी स्टाल लगाकर आमजन को योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
वार्ड पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन हेतु ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त
करौली, 28 दिसम्बर। अति. जिला मजिस्टेªट निशु कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं मे रिक्त हुए पदो के लिये उप चुनाव माह जनवारी 2024 मे घोषित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन के लिये नाम निर्देशन प्रक्रिया 2 से 3 जनवरी तक सम्पन्न होगी।इस संबध्ंा मे उन्होने उक्त निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं भयमुक्त सम्पन्न कराये जाने की दृष्टि से तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट हिण्डौन महेन्द्र कुमार मीना को, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट श्रीमहावीरजी गजानन्द मीना को एवं तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट मंडरायल अजीत कुमार यादव को ड्यूटी मजिस्टेªट नियुक्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!