जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक हुई सम्पन्न

झालावाड़ 28 दिसम्बर। जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश कुमार मालव की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में वार्षिक कार्य योजना के समक्ष बैंकों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। साथ ही सभी सरकारी योजनाओं के तहत लम्बित चल रहे ऋण आवेदनों की भी समीक्षा की गई। आरसेटी द्वारा भेजे गए ऋण आवेदनों की कम स्वीकृति पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने संबंधित सभी बैंक प्रतिनिधियों को लम्बित प्रकरणों का शीघ्र सकारात्मक निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में आरबीआई एलडीओ राजाराम बैरवा, डीडीएम नाबार्ड वासुदेव मीणा, अग्रणी बैंक अधिकारी आशुतोष कुमार, आरसेटी निदेशक चन्द्रशेखर सुमन, बीआरकेजीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अमृतलाल मीणा, सांसद कार्यालय से सांसद प्रतिनिधि दिनेश बोहरा सहित विभिन्न बैंकों प्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About Author

यह भी देखें  शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

error: Content is protected !!