संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की बैठक आयोजित

भरतपुर, 28 दिसम्बर। सम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से संभाग स्तरीय महिला समाधान समिति की तृतीय बैठक डीओआईटी के वीसी कक्ष में आयोजित हुई।
सम्भागीय आयुक्त ने पूर्व में आयोजित बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों की पालना पर प्राप्त रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संगठित व असंगठित क्षेत्र की पीड़ित महिलाओं की सहायता करने एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लाभ पहुंचाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने सभी जिलों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत साथिनों को सम्बंधित वृत्ताधिकारी से समन्वय कर सम्बंधित थानों से सुरक्षा सखी के रूप में जोड़ने की कार्य प्रगति पर जानकारी प्राप्त कर हेल्पलाइन नम्बर 181, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्रों, वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से प्राप्त प्रकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए लम्बित प्रकरणों को जल्द निपटाने के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पीड़ित महिलाओं को हरसम्भव सहायता देने व नियमित रूप से निर्देशानुसार महिला समाधान समिति की बैठकें आयोजित कर महिला सशक्तिकरण के सम्बंध में कार्यों में गति लाने को कहा।
इस दौरान अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त परशुराम धानका, अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार, श्रम कल्याण अधिकारी हसीना बानो, स्वयं सेवी संस्थान के प्रतिनिधि शिवानी शर्मा, ओएससी योगिता शर्मा, मनीषा कुमारी, एमएसएसके शीतल कुमारी, डीआईसी के सूर्यकांत पाण्डेय सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे एवं उप/सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग धौलपुर, करौली एवं सवाई माधोपुर वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!