अजीतगढ में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

सीकर 22 दिसम्बर। पंचायत समिति सभागार भवन, अजीतगढ. में अटल भू जल योजना कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लाक विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। इस प्रशिक्षण में अजीतगढ., ब्लाक के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जल विज्ञान एवं प्रशिक्षण संस्थान व भू जल विभाग, सीकर के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेन्द्र राणा उप निदेशक, जल विज्ञान एवं प्रषिक्षण संस्थान तथा सहायक निदेशक ललित मोहन दाधीच थे। कार्यक्रम में भूजल विभाग सीकर के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी भू जल वैज्ञानिक दिनेश कुमार ने अटल भू जल योजना कें बारे में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों और अधिकारियों को विस्तृत रूप से योजना की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित संबंधित सहयोगी विभागो के अधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम में कर्षि पर्यवेक्षक, ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की व्यवस्था में भूजल विभाग, सीकर के कर्मचारियों की उपस्थिति रहीं।

About Author

यह भी देखें  80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को विधानसभा चुनावों में पहली बार मिलेगी होम वोटिंग की सुविधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!