महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए लैंगिक उत्पीडन मुक्त कार्यस्थल सप्ताह का आयोजन

सीकर 22 दिसम्बर। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 94 वार्ड नंबर 5 शिवसिंहपुरा मे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अन्तर्गत बालिकाओं व महिलाओं के विरुद्ध हिंसा को रोकने के लिए लैंगिक उत्पीडन मुक्त कार्यस्थल सप्ताह का आयोजन किया गया। इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र की मनोसामाजिक परामर्शदाता रीचा पारीक द्वारा बालिकाओं को हिंसा के विभिन्न प्रकारों से अवगत करवाते हुए इसकी रोकथाम के लिए गठित की जाने वाली समिति के बारे में बताया गया। सामाजिक परामर्शदाता राजेश कुमारी द्वारा उपस्थित बालिकाओ को माहवारी स्वच्छता से संबंधित साफ—सफाई सेनेटरी नैपकिन का उपयोग करने के बाद बाद डिस्पोज़ कहा करना चाहिए कि जानकारी देते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक मानसिक परिवर्तनो के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि माहवारी कोई बीमारी नहीं हैं यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया हैकी  जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम साथिन पूजा देवी, कार्यकर्ता सविता देवी, सहायिका राधा देवी भी उपस्थित रहीं।

About Author

यह भी देखें  देशभर में UPI सर्विस 3 घंटे ठप: PhonePe, Google Pay, Paytm यूजर्स परेशान

Leave a Reply

error: Content is protected !!