स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाया जायेगा

  • पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सोमवार को मनाया जायेगा सुशासन दिवस
  • एडीएम ने सुशासन दिवस पर कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
जालोर 23 दिसम्बर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर 25 दिसम्बर, सोमवार को सुशासन दिवस मनाने एवं 25 से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह आयोजित करने को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर शैलेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुशासन दिवस पर जिला मुख्यालय, नगरीय निकायों, पंचायत समिति मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
 उन्होंने सुशासन दिवस को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाये जाने, अटल विचार संगोष्ठी, अटल कविता पाठन, अटल निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता सप्ताह, जन अभियोग परिवादों के निस्तारण व जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलवाने सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य अर्जुनसिंह उज्ज्वल, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मनोहरलाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुभाष मणि, कार्यालय अधीक्षक रूस्तम खां व नगर परिषद के नरेन्द्र परिहार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
सुशासन दिवस पर सोमवार को नगर परिषद टाउन हॉल में होगा कार्यक्रमों का आयोजन
सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर, सोमवार को प्रातः 10.30 बजे नगर परिषद जालोर स्थित टाउन हॉल में अटल विचार संगोष्ठी, अटल कविता पाठन व अटल निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा।
यह भी देखें  एसडीएम भी करे अमृत सरोवर का निरीक्षण : डीएम

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!