उर्स में हो सुरक्षा एवं बचाव के पर्याप्त इंतजाम- के.आर. मीना

अजमेर, 23 दिसम्बर। केन्द्रीय अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री के.आर. मीना ने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में सुरक्षा एवं बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। पानी, बिजली, पुलिस, नगर निगम एवं एडीए सहित अन्य विभागों की व्यवस्थाएं उर्स का झंडा चढ़ने से पहले सुनिश्चित कर ली जाएं।

     केन्द्रीय अल्प संख्यक कार्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री के.आर. मीना ने शनिवार को सर्किट हाउस में उर्स से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दरगाह एवं कायड़ विश्राम स्थली का भी निरीक्षण किया। बैठक में संभागीय आयुक्त श्री सी.आर. मीना भी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक श्री चुनाराम जाट ने उर्स से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

     उन्होंने बताया कि उर्स से संबंधित सभी विभागों को दायित्व सौंप दिए गए हैं। नगर निगम दरगाह क्षेत्र में बैरिकेडिंग, लावारिस पशुओं की धरपकड़, सफाई एवं पेचवर्क आदि कार्य करवाएगा। रेलवे की ओर से उर्स के दौरान विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। रोडवेज की ओर से भी अतिरिक्त बसें लगा कर व्यवस्थाएं की जा रही  हैं। दरगाह एवं आसपास अस्थायी अतिक्रमण हटाए जाएंगे। इसके लिए दुकानों की सीमा निर्धारण के लिए लाइनिंग की जा रही है। दरगाह शरीफ में कांच की बोतल में इत्र ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

     श्री मीना ने निर्देश दिए कि सुरक्षा से संबंधित योजना में सभी विभागों की भागीदारी हो। फायर, पानी, सैनीटेशन, लाइट व अन्य व्यवस्थाओं का नक्शा बना कर काम किया जाए। जिला कलक्टर ने नगर निगम को निर्देश दिए कि इसके लिए वॉलिंटियर्स को भी ट्रेनिंग दी जाए। कायड़ विश्राम स्थली पर भी सभी इंतजाम माकूल हों।

यह भी देखें  राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

     बैठक में रसद, पेयजल, चिकित्सा, बिजली, डेयरी एवं अन्य विभागों ने भी अपने कामकाज की जानकारी दी। अतिरिक्त सचिव ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की भी पालना कराई जाए।

     बैठक में दरगाह नाजिम लियाकत अली, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह, मेला मजिस्ट्रेट परसा राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!