एप से करवा सकते हैं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य में रजिस्ट्रेशन

अजमेर,  23 दिसम्बर।  केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत,  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अजमेर जिले के 10.12 लाख पात्र परिवारों को आयुष्मान हेल्थ कवर की शानदार सौगात मिलेगी। गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने  के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) संचालित की जा रही है। वर्तमान में यह योजना के अन्तर्गत विभाग द्वारा बंदित पारियों को योजना से जोड़ने के लिये बहुत ही तेजी से कार्य किया जा रहा है।

     चिकित्सा विभाग के अनुसार केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में अजमेर जिले को 10.12 लाख व्यक्तियाें का लक्ष्य आवंटन किया गया था। इसमें से अब तक पुनर्गठित अजमेर जिले में अभी एक 54 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की जा चुकी है। इसी प्रकार पूर्व अजमेर जिले में अभी तक 41 प्रतिशत का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है एवं अब तक 4 लाख 11 हजार कार्ड बनाए जा चुके हैं।

     आयुष्मान योजना के अन्तर्गत पात्र व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है। इन्हें अधिकृत अस्पतालों में प्रति परिवार 5 लाख रूपए तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। कार्ड धारक को भर्ती होने के सात दिन पहले एवं डिस्चार्ज के दस दिन बाद का मेडिकल चेकअप तथा दवाए भी मुहैया कराई जाएगी। आयुष्मान योजना के तहत कोरोना कैंसर, मुर्दा एवं हृदय रोग, डायलिसिस, घुटने व कुल्हा प्रत्यारोपण निसंतानता पाइल्स व टीबी आदि अन्य सभी गंभीर रोगो के निःशुल्क उपचार सहित 56 तरह की निःशुल्क जाबो की सुविधा मिलती है।

     केन्द्र सरकार की इस योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिये अपात्र व्यक्ति स्वयं भी अपनी पात्रता की जा कर कार्ड बनवा सकता है। इसके लिए पात्र व्यति को PM-JAY आयुष्मान ऎप डाउनलोड करने के बाद अपना मोबाइल नम्बर देना होगा। ओटीपो तथा केपचा कोड के द्वारा पोर्टल पर पहुंच कर सर्वप्रथम राज्य का नाम देना होगा। उसके बाद सर्च में परिवार आईडी आधार कार्ड नाम ग्रामीण व शहरी अथवा PM-JAY आई एक की जानकारी देनी होगी। इसके बाद जिले का चयन करते ही पात्र होने की जानकारी सामने आ जाएगी। पात्र होने पर स्वयं ही जानकारी देकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट http://beneficiary.nha.gov.in पर देखे।

यह भी देखें  आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!