आबकारी घोटाला मामले में दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार हो गए हैं। सीबीआई ने करीब 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आम आदमी पार्टी के नेता और शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी सबूतों को नष्ट करने के आरोप में की गई है। सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी है। उन्होंने कहा- सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा- यह लोकतंत्र के लिए काला दिन।


पीटीआई ने बताया था कि सीबीआई ने डिप्टी सीएम के लिए सवालों का एक विस्तृत सेट तैयार किया था। सीबीआई मुख्यलाय जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने कहा था, ‘आज फिर सीबीआई जा रहा हूं। पूरी जांच में पूरा सहयोग करेंगे। अगर मुझे कुछ महीने जेल में रहना पड़े तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं भगत सिंह का अनुयायी हूं। इस तरह के झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है।’ मनीष सिसोदिया ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों से मुझे बहुत प्यार है। मैं बच्चों को कहना चाहता हूं अगर आपके मनीष चाचा जी चले गए तो अभी छुट्टी होने वाली नहीं है। मैं बच्चों से कहना चाहता हूं उतनी मेहनत करना जितनी मैं अपेक्षा रखता हूं। खूब मन लगाकर पढ़ना लाखों बच्चों के ऊपर देश का भविष्य है।


About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!