विधानसभा अध्यक्ष राधा स्वामी सत्संग में शामिल हुए

जयपुर 23 दिसंबर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को बिलवा स्थित राधा स्वामी भवन में आयोजित सत्संग में भाग लिया। उन्होंने सत्संग सुना एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्री देवनानी को राधास्वामी सत्संग व्यास समिति के सचिव श्री गुरमिंदर सिंह और समन्वय श्री सियाराम चोपड़ा ने समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सामाजिक संस्था है, यहां बिना किसी भेदभाव के संगत को सत्संग पर चलने हेतु आध्यात्मिक और आत्मिक प्रवचन दिए जाते हैं। कोविड में लोगों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाया गया था। सत्संग में आने वाले लोगों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जाती है।

About Author

यह भी देखें  एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन: राफेल, जगुआर समेत 15 विमानों ने दिखाई ताकत

Leave a Reply

error: Content is protected !!