25 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा सुशासन दिवस

जयपुर, 23 दिसम्बर। प्रदेश में उत्तरदायी, पारदर्शी एवं जवाबदेही प्रशासन के लिए सुशासन विचारों से अवगत करवाने के उद्देश्य से 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जिला मुख्यालय, नगर निकायों, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में सुशासन की राह प्रशस्त करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं कार्मिको को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही दिनांक 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक स्वच्छता सप्ताह आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला मुख्यालयों पर 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक लंबित जन अभियोग परिवादों का अधिकतम निस्तारण किया जाएगा तथा अटल विचार संगोष्टी एवं अटल कविता का पठन किया जाएगा।
पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्रों पर अटल विचार संगोष्टी,अटल कविता एवं अटल निबंध प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वर्ष 2014 से भारत सरकार द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!