विकसित भारत संकल्प यात्रा में आमजन का उत्साह चरम पर

जैसलमेर, 29 दिसम्बर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को जैसलमेर पंचायत समिति की हमीरा और रिदवा, सांकड़ा पंचायत समिति की सनावड़ा और नेड़ान, सम पंचायत समिति की दबड़ी और बलीदाद की बस्ती, भणियाणा की भुर्जगढ़ तथा खुमानसर, फतेहगढ़ की डांगरी और पाबनासर में शिविर आयोजित हुआ। शिविर में प्रचार-प्रसार वेन एवं कार्मिकों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। इन शिविरों में आमजन ने बड़ी संख्या में बढ़-चढकर भाग लिया तथा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वेनों के ग्राम पंचायत में पहुँचते ही फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर यात्रा का स्वागत किया । वेन की एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं पर आधारित विडियो के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

शिविरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को योजनाओं से जुड़े लाभ की जानकारी देकर जागरूक किया गया। वहीं योजनाओे से सम्बन्धित प्रचार सामग्री का वितरण भी किया गया। इन ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में किसानों को खेतों में ड्रोन के माध्यम से नेनो युरिया के छिड़काव के प्रदर्शन, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित उन्नत खेती से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। साथ ही आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ भी दिलवाई गई।

विधायक छोटूसिंह भाटी ने रिदवा, हमीरा और डांगरी शिविरों का अवलोकन किया उन्होने  आमजन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक बैठे हुए व्यक्ति को लाभान्वित करना है। साथ ही उन्होंने वहाँ मौजूद प्रत्येक पात्र को योजनाओं का लाभ लेने एवं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही।

यह भी देखें  पूर्व मंत्री ने अखिलेश को दिया स्मृति चिन्ह ,जाना कुशलक्षेम

तहसीलदार देशलाराम ने बताया कि रिदवा में आयुष्मान् भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 34, दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 26, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 15 एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 33 पात्र को लाभान्वित किया गया । वहीं हमीरा में आयुष्मान् भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 38, दीनदयाल अन्तयोदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 5, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 30, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 45, प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत 20, सुरक्षा बीमा योजना के तहत 7 पात्रों को लाभान्वित किया गया।

बी.डी.ओ. हिमांशु चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति फतेहगढ़ के ग्राम पंचायत डांगरी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 20, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 50, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 5, प्रधानमंत्री पोषण अभियान के तहत 3, हर घर जल जल जीवन मिशन के तहत 15, स्वामित्व योजना के तहत 2, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 5, सुरक्षा बीमा योजना के तहत 5 पात्र को लाभान्वित किया गया।

इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के जिला संयोजक गेमरसिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!