वंचित लाभार्थियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से जोड़ा जाए – मुख्य सचिव

जयपुर, 22 दिसम्बर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकसित भारत यात्रा शिविरों में स्वास्थ्य संबंधी जांच तथा पेयजल आदि आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव शुक्रवार को सचिवालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में शासन सचिव पंचायतीराज श्री रवि जैन ने विकसित भारत संकल्प यात्रा (ग्रामीण) की प्रगति के संबंध में बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जागरूक होकर योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठा सकें इसके लिए 170 आईईसी वैन संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में अब तक 1615 ग्राम पंचायतों में कैम्प आयोजित कर 14 लाख 57 हजार से अधिक लोगों को जोड़ा जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक संचालित होगी जिसमें प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों एवं स्थानीय निकायों को सम्मिलित किया जाएगा तथा इसके समुचित क्रियान्वयन के लिए विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!