राज्य निर्यात पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

सीकर 6 दिसम्बर। राजस्थान राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को “राज्य निर्यात पुरस्कार योजना” के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के चयन करने के लिए आवेदन 31 दिसंबर 2023 तक आमंत्रित किये गये है। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र महाप्रबंधक सीकर विकास सिहाग ने बताया कि वित्तीय वर्षों के लिए आवेदन पत्रों का प्रारूप एवं योजना की जानकारी विभागीय वेबसाइट
https://industries.rajasthan.gov.in/icom/#/home/dptHome पर संबंधित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में उपलब्ध है। आवेदनकर्ता इकाई संबंधित वित्तीय वर्ष के आवेदन पत्र का प्रिन्ट लेकर पूरी तरह भरे गये आवेदन पत्र को मूल के साथ संलग्नक कर जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सीकर में जमा करवायें।

About Author

यह भी देखें  रक्षाबंधन 2025: बच्ची की जिद पर सीएम योगी ने खाई मिठाई, बंधवाई राखी, ली सेल्फी; बोले- स्वदेशी सामान खरीदें

Leave a Reply

error: Content is protected !!