हज यात्रा के लिए शुरू हुई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

जयपुर, 05 दिसम्बर। हज यात्रा-2024 के आवेदन पत्र 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। इसके लिए जयपुर के हज हाउस में आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने हेतु ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है तथा हज यात्रियों के ब्लड गु्रप जाँच हेतु मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की जा रही है। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि आवेदन पत्र भरने एवं उनकी जाँच के उपरान्त हज हाउस में कवर नम्बर जारी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई की वेबसाइट http://hajcommittee.gov.in अथवा एनड्रोईड मोबाईल एप **HAJ SUVIDHA** पर ऑनलाईन आवेदन पत्र भरा जा सकता है।

About Author

यह भी देखें  राहुल गांधी का बड़ा बयान: ट्रम्प ने सही कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था मृत, मोदी ने इसे बर्बाद किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!