आगजनी से बचाव एवं प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए मॉक ड्रिल आयोजित

जयपुर, 27 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आपदा प्रबंधन शाखा की ओर से गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में चिकित्सालयों, कार्यालय एवं घर पर आपातकालीन स्थितियों में आगजनी जैसी घटनाओं से बचाव एवं प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
सहायक अग्निशमन अधिकारी श्री सुरेश कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षक श्री सावरमल ने स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान फायर ब्रिगेड सहित आग बुझाने के काम में आने वाले विभिन्न तकनीकी उपकरणों के माध्यम से लाइव डेमोस्ट्रेशन दिया।
श्री यादव ने बताया कि किसी भी परिस्थिति में आग लगने पर घबराना नहीं चाहिए। साथ ही, साहस दिखाते हुए सर्वप्रथम खुद को सुरक्षित करते हुए दूसरों को आग से बचाने के सभी प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बताया कि किचन में काम आने वाले एलपीजी सिलेंडर में बेहतर क्वालिटी की गैस पाइप एवं कनेक्टर की जगह क्लिप आवश्यक रूप से इस्तेमाल में लानी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यालयों में आग बुझाने के यंत्रों की समय-समय पर मरम्मत करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नम्बर 101 पर कॉल करना चाहिए।
इस मॉकड्रिल के दौरान अतिरिक्त निदेशक राजपत्रित डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, एसएनओ आपदा प्रबंधन डॉ. अलका सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारीगण एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!