खाद्यान्न वितरण में धांधली मामले में आपूर्ति निरीक्षक ने कार्ड धारकों से की पूछताछ

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर :अदलहाट क्षेत्र के विसौरा खुर्द ग्राम में कोटेदार द्वारा ई पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर कार्ड धारकों को खाद्यान्न न दिये जाने के मामले में एसडीएम चुनार के निर्देश पर सोमवार को सहायक विकास अधिकारी(सह०) राज कपूर सिंह व आपूर्ति निरीक्षक जमालपुर सुनील सिंह ने कार्ड धारकों का बयान लिया। कार्ड धारक अनिता,श्याम प्यारी ,बेइली,राधिका,चन्द्रावती,प्रियन्का,बैजन्ती,गीता,रेनू अतवारी ने बताया कि बिसौरा खुर्द ग्राम पंचायत में उल्होपुर ग्राम भी है। यहां के कार्ड धारकों को बिसौरा खुर्द ग्राम के कोटेदार उजाला स्वयं सहायता समूह द्वारा दिया जाता है।आरोप है कि स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष पूनम देवी द्वारा कार्ड धारकों से ई पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न नहीं दिया जाता।अगर कोई विरोध करता है तो कहा जाता है कि खाद्यान्न नहीं दिया जायेगा,जो करना हो कर लो।यहां तक की कार्ड उठा कर फेंक दिया जाता है।
इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान नीरज पटेल ने डीएम व एसडीएम से शिकायत किया था,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। आपूर्ति निरीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि कार्ड धारकों को ई पास मशीन पर अंगूठा लगवाकर खाद्यान्न नहीं दिया गया है।जिनको खाद्यान्न नहीं मिला है,उन्हें दिलाया जायेगा ।जिनका खाद्यान्न गबन कर लिया गया है,कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम चुनार को सौंप दी जायेगी।

About Author

यह भी देखें  What is Caste Census? Importance, Disadvantages, and Why It Matters in India

Leave a Reply

error: Content is protected !!