सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जयपुर, 6 दिसम्बर। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस (7 दिसम्बर) के अवसर पर राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व होम करने वाले शहीदों का स्मरण करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस शहीदांे एवं उनके परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर है। उन्होंने इस अवसर पर सैनिकांे और शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए सभी से सामर्थ्य अनुसार उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर देश के सभी जवानों, पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों और समस्त देश-प्रदेशवासियों को बधाई भी दी है।

About Author

यह भी देखें  राहुल गांधी का बड़ा बयान: ट्रम्प ने सही कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था मृत, मोदी ने इसे बर्बाद किया

Leave a Reply

error: Content is protected !!