विभागीय कार्यों को तत्परता से निटाने में ढिलाई नहीं बरतें-जिला कलक्टर
बांसवाड़ा। प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली विभागीय कार्योे व गतिविधियों संबंधी समीक्षात्मक बैठक में जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने अधिकारियों द्वारा पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना में ढिलाई बरतने को गंभीरता से लेते हुए समस्त विभागाधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यों को तत्परता से निपटाने के सख्त निर्देश दिये और कहा कि अपनी कार्य प्रणाली में बदलाव लाते हुए कार्यों में तेजी लाएं।
यह निर्देश उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारियों व विकास अधिकारियों को दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.सी. गर्ग सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।
बैठक में एजेण्डे के अनुसार सम्पर्क पेडेंसी, सम्पर्क निपटान, मासिक एवं दैनिक जनसुनवाई पेडेंसी, पेयजल आपूर्ति और ग्रीष्मकालीन आकस्मिक योजना, जेजेएम से संबंधित मुद्दों, घरेलु और कृषि बिजली आपूर्ति, क्षेत्रीय कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट, अंतर विभागीय मुद्दों, खाद्य सुरक्षा अभियान, विभागों और उनके क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए प्रमुख संकेतक, ई-फाईल, 100 दिन का अभियान, पेंशन और पालनहार के लंबित मामलों, आयुष्मान भारत ई-केवाईसी बकाया, सिकल सेल एनीमिया परीक्षण अभियान तथा सम्पर्क शिकायतों की गुणवत्ता निगरानी के तहत प्रत्येक डीएलओ द्वारा प्रति सप्ताह 5 निस्तारित शिकायतों के विश्लेषण आदि मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा उक्त कार्यों के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये।
बैठक में जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने समस्त विगाधिकारियों, उपखंड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को अब तक की प्रगति की जानकारी ली तथा विभागीय कार्यों को समय सीमा में पूर्ण कर अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक मेें उन्होंने समस्त अधिकारियों से जनसुनवाई, रात्रि चौपाल में आ रही ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर की गई कार्यवाही का फीडबैक लिया और कहा कि इस संबंध में कोई अधिकारी कोताही बरता है तो उसके खिलाफ चार्जशीट दिये जाने की कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
बैठक में विभागीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर लंबित रिपोर्ट साथ में लाने सहित जनसुनवाई में लंबित प्रकरण, विकसित भारत संकल्प शिविरों की प्रगति, पेयजल आपूर्ति एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक योजना, घरेलु और कृषि बिजली आपूर्ति, एसजेईडी पेंशन एवं पालनहार वार्षिक सत्यापन की स्थिति तथा फील्ड कार्यालयों के आकस्मिक निरीक्षण पर की गई कार्य रिपोर्ट आदि बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए समीक्षा की। जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास संबंधी प्रकरणों को प्रथामिकता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने खाद्य वस्तुओं की सुरक्षा जाँच और नमूना एकत्र करने के कार्य को पारदर्शी और वस्तुपरक तरीके से सुनिश्चित करने एवं निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ के नमूने की जांच एवं प्राप्त सैंपल जब्त करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में दिये जा रहें भोजन व खाद्य वस्तुओं का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
स्वीप गतिविधियों का करें प्रभावी क्रियान्वयन
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी श्री वी सी गर्ग ने अधिकारियों से कहा कि स्वीप कार्यक्रम को लेकर स्कूलों, संस्थाओं में अधिक से अधिक युवाओं को जागरुक करने और मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसके लिए उन्होंने स्वीप गतिविधियों को प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोडने पर जोर दिया। गर्ग ने बताया कि जिले में स्वीप कार्यक्रम को लेकर टीम का गठन कर लिया गया है। जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण व पंचायत राज,नगरीय निकाय, उच्च व स्कूल शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता, अल्पसंख्यक, श्रम, सूचना एवं प्रौद्याौगिकी, पर्यटन, उद्योग आईसीडीएस आदि विभागों के साथ मतदाता पंजीयन एवं जागरुकता के लिए संबंधी विभागों के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गये।