पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी रंगों में दिखे सराबोर, डीएम और एसपी ने रंग लगाकर दी बधाई

जौनपुर: होली पर्व के दुसरे दिन पुलिस लाइन में धूमधाम से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम एसपी ने पुलिस के अधिकारियों और जवानों के साथ जमकर होली खेली साथ ही जमकर थिरकते नजर आए। पूरा पुलिस लाइन रंगों से सराबोर हो गया था। 8 मार्च को होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन में होली मनाई ,जिसमें जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी। इस दौरान लोकगीत गायकों द्वारा फगुआ गीत और जोगिरा की प्रस्तुति की गयी।

अस्वीकरण : इस वेबसाइट पर दी की गई ख़बर,फोटो तथा वीडियो जैसा हमारे सवांददाता ने दिया है उसे प्रकाशित किया गया है । यदि किसी ख़बर,फोटो, वीडियो पर सुझाव, शिकायत या आपत्ति हो तो हमें thenewswalaportal@gmail.com पर मेल करें, किसी भी ख़बर,फोटो, वीडियो के लिए The Newswala जिम्मेदार नहीं होगा।



About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!