राज्यपाल ने की प्रदेश की कानून और शांति व्यवस्था की समीक्षा

जयपुर, 6 दिसंबर।  राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त, जयपुर को राजभवन बुलाकर प्रदेश की कानून एवं शांति व्यवस्था की विशेष समीक्षा की। श्री मिश्र ने कहा कि प्रदेश में शूटरों द्वारा दिन दहाड़े हत्या गंभीर मामला है। उन्होंने इस संगठित अपराध से उपजे हालात पर निरंतर निगरानी रखे जाने की हिदायत दी। विशेष रूप से उन्होंने अपराधियों को पकड़े जाने के लिए पुख्ता कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था किसी भी स्तर पर नहीं बिगड़े, इसके लिए पुलिस और प्रशासन सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए।
राज्यपाल ने पुलिस और प्रशासन के स्तर पर निरंतर सभी स्थानों पर अलर्ट रहते हुए कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोताही और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि कानून व्यवस्था सर्वोपरि है। सभी स्तरों पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जन को प्रदेश में किसी भी स्थान पर परेशानी की स्थिति नहीं पैदा हो।  उन्होंने इस संबंध में उत्पन्न स्थितियों की निरंतर मॉनिटरिंग किए जाने की भी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शांति और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठित अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और अपराध से जुड़ी किसी भी घटना पर सख्त और प्रभावी कार्यवाही की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में जिला कलेक्टर स्तर पर हालात की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। केंद्र सरकार के स्तर पर भी तीन कंपनियां तैनात की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में पोस्टमार्टम और एफआईआर दर्ज कर अपराधियों को पकड़े जाने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा और प्रमुख शासन सचिव (गृह) श्री आनंद कुमार ने घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों को गिरफ्तार करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
बैठक में पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था श्री राजीव शर्मा, जयपुर पुलिस आयुक्त श्री बीजू जॉर्ज जोसफ,राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री सुबीर कुमार, प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंद राम जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल की अपील
राज्यपाल श्री मिश्र ने आम जन से  शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था में सभी के सहयोग का आह्वान करते हुए कहा कि हालात पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
यह भी देखें  महा तूफान अम्फान में जयपुर के भंवर लाल टांक ने आपदा वारियर्स के रूप में बनाई पहचान

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!