पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत के अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार

चित्तौड़गढ़, 2 नवंबर। जिले में विगत विधानसभा चुनाव, 2018 में  विधानसभा वार पुरुष-महिला मतदान प्रतिशत का अंतर 12 प्रतिशत या इससे अधिक पाया गया था। जिला स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुड़े स्नेहल नाना ने एक आदेश जारी कर समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि जिले में कुल 52 मतदान केंद्रों पर विगत विधानसभा चुनाव 2018 में पुरुष-महिला मतदान का अंतर 12 प्रतिशत या इससे अधिक पाया गया था। मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर बुथ स्तरीय विभाग के कर्मचारियों की बैठक आयोजित कर पुरुष-महिला मतदान के मध्य अधिक अंतर के कारणों को चिन्हित करने, पुरुष-महिला मतदान के मध्य अंतर को न्यूनतम करने की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश प्रदान किए हैं। राशमी 6, कपासन एक, भोपालसागर 2, गंगरार 4, बेगूं एक, भैसरोड़गढ़ 5, चित्तौड़गढ़ 12, भदेसर एक, निंबाहेड़ा 9,  डूंगला 2, भदेसर 5, बड़ीसादड़ी 4  कुल 52 मतदान केंद्रो हेतु समस्त विकास अधिकारीयो को उक्त कार्य योजना का क्रियान्वयन 7 दिवस मे सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!