पेंशनर जीवन प्रमाण—पत्र 30 नवम्बर तक प्रस्तुत कर सकेंगे

सीकर एक नवम्बर। कोषाधिकारी अर्जुन लाल गुर्जर ने बताया कि निदेशालय पेंशन विभाग राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान राज्य के सिविल पेंशनर द्वारा जीवन प्रमाण—पत्र प्रस्तुत करने की तिथि एक नवम्बर से 30 नवम्बर 2023 तक रहेगी। इस अवधि के दौरान पेंशनर किसी भी एक तिथि को जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते है।
जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के आसान तरीके :—
पेंशन विभाग की वेबसाईट www.pension.rajasthan.gov.in पर पेंशनर आईडी बनाकर अपलोड़ करना, आधार नम्बर से ऑथेंटिक बायोमेट्रिक मशीन द्वारा ई—मित्र के माध्यम से करना, जीवन प्रमाण मोबाईल एप से फेस ऑथेंटिक द्वारा स्वयं के मोबाईल पर करना , कोषालय, उपकोषालय में निर्धारित प्रारूप में राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करवाकर प्रस्तुत कर सकते है।

About Author

यह भी देखें  ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!