थम गया 58 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार

अंकित मिश्रा, लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पहले चरण के लिए थम गया चुनाव प्रचार. यूपी में पहले चरण के 11 जिलों की 58 विधानसभाओं सीटों पर दस फरवरी को मतदान होगा और इसी क्रम में आज शाम 6 बजे से प्रचार पर रोक लगा दी गई है.
अंतिम दिन चुनाव प्रचार थमने से हर उम्मीदवार और उम्मीदवार की प्रचार गाड़ी मतदाताओं के पास अधिक से अधिक प्रचार करने पहुंची. उत्तर प्रदेश के पहले चरण के 11 जिलों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा है.
पहले चरण में सबसे कम अलीगढ़ की इगलास सीट से पांच प्रत्याशी हैं. मुजफ्फरनगर व मथुरा सीट से सर्वाधिक 15-15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

About Author

यह भी देखें  Job Alert : राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 9617 पदों पर भर्ती शुरू, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Leave a Reply

error: Content is protected !!