एड्स के कारण व रोकथाम पर दी गई जानकारी

अंजली श्रीवास्तव, मीरजापुर |लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस पर कारण व रोकथाम पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रेमलता लाल के द्वारा एड्स जागरूकता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें चित्र के माध्यम से छात्राओं को एड्स के कारण लक्षण , रोकथाम एवं इलाज पर जागरूक किया गया साथ ही यह बताया गया कि एड्स किन कारणों से नहीं फैलता ।साथ ही छात्राओं के द्वारा एड्स संबंधित विभिन्न प्रश्नों का जवाब डॉ सुमित बनर्जी द्वारा दिया गया। डॉ मनोज कुमार गौतम, डॉ रितेश कुमार सिंह, डा अंकित कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर नीलम टंडन तथा संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर प्रेमलता लाल ने किया। इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार गौतम, डॉ रितेश कुमार सिंह, डा अंकित कुमार ने विचार व्यक्त किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ हेरंब पांडेय, डॉ प्रणव कुमार गौरव सहित महाविद्यालय की स्वयं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

About Author

यह भी देखें  'पीओके बनाने वाले हमसे सवाल', राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का जोरदार हमला - The Newswala

Leave a Reply

error: Content is protected !!